इटावा के चौबिया में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बाइक गिरने से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शवों को बाहर निकाला गया तो पता चला कि युवक अपने चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले थे।
मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला अली निवासी महेश सिंह के भतीजे की 9 जुलाई को शादी होनी है। महेश का बेटा मनजीत कुमार शादी के कार्ड देने अपनी ससुराल बसरेहर क्षेत्र के परासना आया था। उसके साथ मोहल्ले का सुनील कुमार पुत्र रामविलास भी था।