टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर तीन फुट नीचे खंती में घुस गई। बस में बैठे 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरवी जवानों ने घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पंहुचाया। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में घायल
घायलों में कानपुर फीलखाना नारायणबाजार के अब्दुल की पत्नी महरून निशा (40), कानपुर फीलखाना के अशफाक का बेटा महताब (26), शाहिद जमाल की पत्नी बिल्किश जहां (40), कानपुर चकेरी निवासी शाहिदजमाल का बेटा सादिक जमाल (30), कानपुर फीलखाना के मोहम्मद अहमद का बेटा अब्दुल करीम (50) व उनकी बहू शबीना परवीन (25), कानपुर कल्यानपुर के विकास नगर डिपो के बस चालक अखिलेश सिंह (42) पुत्र सत्येंद्र सिंह, कानपुर कल्यानपुर विकास नगर डिपो के बस कंडक्टर सूरज (38) पुत्र रामबहादुर हैं।
इसके अलावा जालौन जिले के कंदवारा ददनपुर मान सिंह (45) व उनकी पत्नी चुन्नी (40), गाजीपुर जिले नंदगंज थाने के पछिलीपुर निवासी रामवृक्ष निषाद (70), रामगिरि निषाद (70) व इनका बेटा सूरज निषाद (35), गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के बछनपुर निवासी राजेंद्र का बेटा अरविंद चौधरी (30), शहर कोतवाली के मुराइन टोला निवासी विशुन स्वरूप की बेटी गुंजन (15), हथगाम के कसरांव निवासी प्रेम किशोर की पत्नी सुमित्रा (45), प्रेमकिशोर (50), थरियांव थाने के टेसाही निवासी रामखेलावन की पत्नी मैकी (55) को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।