फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार महामंत्री से की अभद्रता, दो वकीलों को नोटिस

Tue, 06 Jan 2015 03:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर लगने वाले बार एसोसिएशन के वाहन स्टैंड पर रविवार रात दो दर्जन ट्टर खड़े कर दिए गए। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे हटवा दिया। मामले पर बुलाई गई आपात बैठक में महामंत्री दिनेश कुमार शुक्ला से अभद्रता कर दी गई।
विज्ञापन


इस पर दो वकीलों को नोटिस थमा दी गई। वकीलों से जवाब मांगा गया है कि क्यों न उनकी सदस्यता समाप्त कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को अग्रसारित कर दिया जाए।

एसएसपी दफ्तर से वीआईपी रोड को जाने वाली सड़क पर बार एसोसिएशन का वाहन स्टैंड लगता है। इस सड़क पर रजिस्ट्री दफ्तर के पास रातों रात कुछ अधिवक्ताओं ने अपने बस्ते बनाने के लिए करीब दो दर्जन टट्र खड़े कर दिए।
विज्ञापन


सुबह इसकी जानकारी होने पर महामंत्री दिनेश शुक्ला ने अन्य पदाधिकारियों के साथ यह टट्र हटवा दिए। बाद में इस मामले पर आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में महामंत्री से अभद्रता करने पर वकील पंकज शुक्ला और रोहित त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें