फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट की खुदाई कर रहे मजदूर दबे, आईटीबीपी के जवानों ने 2 लाशें बाहर निकालीं, रेस्क्यु ऑपरेशन जारी

Sat, 20 Jan 2018 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाल रहे
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में मालरोड इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। एलआईसी बिल्डिंग के पास एक मकान की बेसमेंट की मिट्टी खोद रहे मजदूर दब गए। जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल उर्सला में ले जाया गया है।
विज्ञापन


कानपुर के नरौना चौराहे के पास केडीए की मल्टी लेवर पार्किंग के पास यह हादसा हुआ है। कैनाल रोड पर प्लाट के बेसमेंट में मजदूर खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक मिट्ठी ढह गई और सभी अंदर दब गए। दोपहर करीब 12:30 बजे की इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर आईटीबीपी के जवान पहुंच चुके हैं। अब तक दो मजदूरों की मौत की बात सामने आ रही है जब कि 3 मजदूर घायल हुए हैं। बाकी मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें