फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो की मौत; दो घायल

Tue, 08 Sep 2026 08:06 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव

सार

Unnao News: मौरावां थानाक्षेत्र के हड़हा-लऊआ मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में लखनऊ निवासी पिता-पुत्र में से बेटा निहाल शामिल है। दूसरी बाइक सवार प्रेम यादव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-दो, आवास विकास कॉलोनी निवासी हरिओम (45) पुत्र काशी अपने 17 वर्षीय बेटे निहाल के साथ बाइक से मौरावां में रिश्तेदारी में आए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। हड़हा-लऊआ मार्ग पर लऊआ गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक मौरावां थानाक्षेत्र के बालमुकुंदखेड़ा निवासी प्रेम (32) पुत्र हीरा यादव चला रहा था। उसके साथ गांव के ही दिनेश (28) पुत्र प्यारे यादव भी थे। हादसे में हरिओम, निहाल, प्रेम और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर दो की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान प्रेम यादव और निहाल की मौत हो गई। हादसे में घायल हरिओम और दिनेश का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि लखनऊ निवासी पिता-पुत्र हेलमेट लगाए हुए थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोगों के हेलमेट नहीं पहने होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में प्रेम यादव और निहाल की इलाज के दौरान मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें