फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दीपदान कर स्कूटी से लौट रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

Tue, 08 Sep 2026 07:47 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ तिराहे के पास सोनमती महाविद्यालय के सामने सोमवार रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों नानामऊ घाट से दीपदान कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतका राजेश्वरी गौतम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर के पीछे लगे कृषि यंत्र से स्कूटी टकराकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार सूरज गौतम (45) अपनी मां राजेश्वरी के साथ नानामऊ घाट गए थे। सूरज के पिता ओमप्रकाश का करीब एक माह पहले निधन हुआ था। पिता की मृत्यु के बाद दोनों घाट पर दीपदान करने गए थे। शाम करीब आठ बजे दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

मृतक सूरज गौतम - फोटो : amar ujala

ट्रैक्टर के कृषि यंत्र से टकराई स्कूटी

सोनमती महाविद्यालय के पास सड़क किनारे अंधेरे में ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर के पीछे जुड़ा कृषि यंत्र स्कूटी सवार मां-बेटे को दिखाई नहीं दिया। स्कूटी कृषि यंत्र से टकराकर अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी के सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन दोनों को कुचलते हुए निकल गया।

विज्ञापन

हादसा इतना गंभीर था कि सूरज और उनकी मां राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें