फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी और कंटेनर ट्रक भिड़े, दो की मौत, नौ घायल

Tue, 09 Jun 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र की बिहारघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर सोमवार की दोपहर एसयूवी और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत दो की मौत गई। जबकि एसयूवी कार में सवार नौ अन्य परिवारीजन घायल हो गए। सभी लड़की की चौथी पर कानपुर उसे विदा कराने जा रहे थे। घटना के बाद कंटेनर चालक और क्लीनर फरार हैं। सभी घायलों को तुरंत हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


औरैया के क्योटरा गांव निवासी ममता शर्मा कानपुर निवासी अपनी भतीजी की चौथी पर जा रही थीं। चालक समेत 11 परिवारीजन एसयूवी तूफान क्रूजर में सवार थे। दोपहर 12 बजे जैसे कार बिहारघाट चौकी के अंतर्गत बाबा होटल के पास पहुंची, वहीं एक कंटेनर ट्रक होटल की ओर से निकला और अपनी साइड को मुड़ने के लिए जाने लगा।

उसी एसयूवी जाकर कंटेनर में जा भिड़ी। गाड़ी में सवार ममता शर्मा (35) पत्नी अवधेश शर्मा और चालक शुभम शर्मा निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर के अन्य सदस्य तनु पाठक, अंकुर पाठक, सचिन पाठक, मनु, अवधेश पाठक, प्रांशु पाठक, प्रखर अवस्थी, हनी पाठक, विकास अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हाइवे एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर बिहारघाट चौकी इंचार्ज विपिन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।

बिहार घाट चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें