फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक की टक्कर से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार आढ़ती को हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसा सिविल लाइन में विचारपुरा गांव के पास बैंक प्वाइंट में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के मीलाल गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया उनके पिता भारत कुमार (45) बुधवार को अपनी ससुराल बढ़पुरा के उधन्नपुरा गए थे। देर शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से लौट रहे थे। तभी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्काबाग में नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
राहगीरों ने एंबुलेंस से भारत को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भारत आढ़ती थे, उनकी गल्ला मंडी में दुकान है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग निवासी दिलीप शर्मा का पुत्र निक्की शर्मा (24) गुरुवार सुबह दस बजे अपनी बाइक से मौसेरे भाई आयुष को सरैया चुंगी के पास फार्मेसी कॉलेज में छोड़ने गया था।
विज्ञापन

वहां से वह कुनैरा स्थित बैंक प्वाइंट पर ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचा, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इन हादसों के बाद मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें