फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 27 Dec 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर थाना के पास गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लहरापुर निवासी संदीप (20) पुत्र अशोक कुमार जैनपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार रात को वह काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर अकबरपुर थाना से कुछ दूरी पर पहुंचने पर उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर आईं मां शकुंतला, भाई प्रदीप व परिजन रो- रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें