फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में विस्फोट से 2 की मौत, छह मकान ध्वस्त कई लोग मलबे में दबे

Thu, 05 Oct 2017 07:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धमाके से दो की मौत, मलबा हटाने में जुटे सेना के जवान - फोटो : गौरव कनौजिया
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में बुधवार की दोपहर 1 बजे के करीब महाराजपुर इलाके में जोरदार धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गये। बम विस्फोट से आसपास के छह मकान ध्वस्त हो गए हैं। दो की मौत और कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। 
विज्ञापन
  कानपुर महाराजपुर के सरसौल क्षेत्र में बम विस्फोट से छह मकान ढह गए। धमाके के बाद मलबे में काफी लोगों के दबे होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन के साथ बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है। अभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के मरने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक सरसौल बाजार मुख्य बस्ती में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी विस्फोट की चपेट में आ गए। घायलों को मलबे से निकालकर कांशीराम अस्पताल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें