रक्षाबंधन पर मामा को राखी बांधने आई थी, छत पर सोए थे
यूपी के हमीरपुर जिले में मकान की छत पर सोते समय किसी जहरीले कीडे़ ने मामा-भांजी को काट लिया। जानकारी होने पर घरवाले उन्हें तांत्रिकों के पास ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
हमीरपुर राठ चिकासी थाने के टोला खंगारन निवासी हरिश्चंद्र (22) पुत्र केशरी रैकवार अहमदाबाद में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव आया था। त्योहार पर उसकी भांजी रागिनी (4) पुत्री राजेश निवासी कुकरगांव, झांसी भी आई थी। सोमवार रात घर के सभी परिजन खाना खाकर सो गए।