फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ओवरटेक के चक्कर में लोडर से भिड़ा ओवरलोड ऑटो; महिला समेत दो की मौत, ड्राइवर फरार

Fri, 05 Jun 2026 05:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: जीटी रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि ओवरलोड ऑटो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे लोडर से टकरा गया।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमों को ताक पर रखकर सवारियां ढोने वाले एक ओवरलोड ऑटो का संतुलन बिगड़ने से वह सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर से टकरा गया। इस भीषण भिड़ंत में ऑटो सवार एक बुजुर्ग महिला सहित दो यात्रियों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर चालक गाड़ी समेत मौके से रफूचक्कर हो गया, वहीं मौका पाकर ऑटो चालक भी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा। इस खौफनाक हादसे के बाद जीटी रोड पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

किनारे बैठे यात्री बने काल का ग्रास
यह पूरी घटना जीटी रोड पर पर्यटक आवास गृह के सामने की है। चश्मदीदों के मुताबिक, मकरंदनगर की ओर से एक ऑटो सवारियों को लेकर आ रहा था। तीन सवारी की पासिंग क्षमता वाले इस ऑटो में चालक ने लालच के चक्कर में ठूंस-ठूंस कर करीब आठ सवारियां बैठा रखी थीं। जैसे ही ऑटो पर्यटक आवास गृह के सामने पहुंचा, चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को तेजी से ओवरटेक करने की कोशिश की।

कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
इसी ओवरटेक के दौरान ओवरलोड होने की वजह से ऑटो का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे एक लोडर से सीधे जा टकराया। ऑटो का संतुलन बिगड़ते ही चालक की बगल वाली सीट पर बैठा अधेड़ व्यक्ति और पीछे की सीट पर किनारे लटककर बैठी महिला सीधे लोडर की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
हार्ट-अटैक कर देने वाले इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की शिनाख्त सरायमीरा निवासी करीब 50 वर्षीय फूलश्री के रूप में हुई है, जिनकी मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, हादसे में मारे गए दूसरे करीब 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। दुर्घटना में ऑटो सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जो हादसे के बाद सहम गए और पुलिस के आने से पहले ही दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

http://



कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया जीटी रोड पर ऑटो और लोडर के बीच टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत महिला की शिनाख्त हो चुकी है और दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार लोडर और ऑटो चालक की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें