फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज हवा और बारिश के बीच बिजली गिरने से चरवाहे समेत दो की मौत, 31 डिग्री पर आया पारा

Sun, 01 Sep 2019 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के बांदा सहित आसपास के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चरवाहे समेत दो की मौत हो गई। इसके अलावा 12 बकरियां भी मर गईं। उधर, तीन दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनजीवन ने रविवार को शाम तेज हवा व बारिश से राहत महसूस की।
विज्ञापन


35 डिग्री के इर्दगिर्द घूम रहा पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री पर आ गया। रविवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से गिरवां थाना क्षेत्र के भसरौड़ गांव के मजरा रगौल निवासी भगवानदास पाल (45) पुत्र रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि भगवानदास सुबह मवेशियों को लेकर जंगल गया था। तभी बारिश शुरू हो गई। वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।

तभी तेज धमाके के साथ गिरी गाज से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 बकरियों की मौत हो गई। ये कल्लू यादव और राजू यादव की बताई गई हैं।

पशु स्वामियों ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी है। उधर, तीन दिनों से तेज धूप से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनमानस ने तेज हवाओं के बीच बारिश से राहत महसूस की। 35 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द मंडरा रहा अधिकतम तापमान रविवार को शाम लुढ़ककर 31 डिग्री पर आ गया।

 
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर चल रही हवाओं से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को भी बादल व बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा निवासी पुन्ना की 15 वर्षीय पुत्री बबली अपनी बहन छंगी की ससुराल हटेटी पुरवा गई थी। रविवार की शाम खेत में चारा काटने लगी।

तभी तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम व लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुगौरा गांव निवासी भोला यादव (38) पुत्र परागीलाल और उसकी मां फुलमतिया (70) आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि खेत में चारा काटते समय बारिश होने पर दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आगाशीय गाज गिर गई। प्रभारी तहसीलदार आरके शुक्ला ने सीएचसी पहुंचकर झुलसे मां-बेटे का हालचाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें