फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: प्रसूता की मौत में अस्पताल संचालक समेत दो गिरफ्तार, खुद को डॉक्टर बता कर देता था ऑपरेशन

Mon, 01 Jun 2020 07:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के नटराज अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक और अपने को डाॅक्टर बताने वाली भवन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का लोहिया अस्पताल में डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया। कुछ अन्य नामजद फरार हैं। 
विज्ञापन


23 नवंबर 2019 को मसेनी चौराहा स्थित नटराज अस्पताल में शहर कोतवाली के लाल दरवाजा निवासी देशप्रेमी की पत्नी पार्वती की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें अपने को डाॅक्टर बताने वाले अस्पताल संचालक संदीप सिंह और भवन स्वामी अनुजा त्रिपाठी उर्फ कल्पना समेत आशा कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी नामजद कराए गए थे।

 
विज्ञापन

बाद में मुकदमे में एडीजी के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी। इस घटना में कोतवाली पुलिस ने अस्पताल संचालक संदीप सिंह पुत्र जोगेंद्र पाल निवासी पहाड़पुर, नवाबगंज और डा. अनुजा त्रिपाठी उर्फ कल्पना पत्नी अभिषेक त्रिपाठी निवासी आवास विकास कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि दोनों ही अस्पताल में मरीजों को भर्ती करते वक्त अपने को डाॅक्टर बताते थे। इसमें संदीप तो ऑपरेशन तक कर देता था। गिरफ्तारी के बाद दोनों का लोहिया अस्पताल में डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया। 

इस दौरान अन्य निजी अस्पतालों के कई संचालक दोनों से मिलने वहां पहुंचे। हालांकि वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें पास तक फटकने नहीं दिया। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें