फर्रुखाबाद के नटराज अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक और अपने को डाॅक्टर बताने वाली भवन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का लोहिया अस्पताल में डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया। कुछ अन्य नामजद फरार हैं।
23 नवंबर 2019 को मसेनी चौराहा स्थित नटराज अस्पताल में शहर कोतवाली के लाल दरवाजा निवासी देशप्रेमी की पत्नी पार्वती की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें अपने को डाॅक्टर बताने वाले अस्पताल संचालक संदीप सिंह और भवन स्वामी अनुजा त्रिपाठी उर्फ कल्पना समेत आशा कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी नामजद कराए गए थे।