संदलपुर। बिछियापुर गांव में पशुओं में गलाघोंटू बीमारी फैलने से एक सप्ताह में दो सौ पशुओं की मौत हो गई। इससे पशुपालकों में दहशत का माहौल है।
ब्लॉक संदलपुर के बिछियापुर गांव निवासी पशु मालिक राजेश कुमार, शिव सिंह, तरुण कुमार सुनील कुमार, सरवेश, अजमेर समेत कई पशुपालकों ने बताया कि गांव में गलाघोंटू बीमारी फैलने से प्रतिदिन चार से पांच पशुओं की मौतें हो रही हैं।
बताया कि एक हफ्ते के अंदर गांव के 12 से अधिक पशु मालिकों के दो सौ से अधिक भैंस व बकरियों की मौत हो चुकी हैं। पशुपालक बीमारी को लेकर परेशान हैं।
इस बाबत पशु चिकित्सक संदलपुर डॉ. देवेंद्र सचान ने बताया कि गांव के पशुओं में बीमारी फैलने की जानकारी है। इलाज किया जा रहा है। जिन पशुओं की मौत हुई है। उनका झोलाछाप डाक्टरों ने इलाज किया था। मामले की रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।