फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का पेड़! तीन सहेलियों में से दो ने दी थी जान, घर से एक कसम खाकर निकली थीं तीनों

Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खुदकुशी करने वाली किशोरियों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के कटैयाखादर गांव में दो सहेलियों के एक साथ एक पेड़ पर लटककर खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आया है। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि आम के बगीचे में इसी पेड़ पर दो लोग खुदकुशी कर चुके हैं। एक की गिरकर मौत हुई है।

विज्ञापन


इस बार सिर्फ दो किशोरी नहीं उनके साथ गांव की एक और सहेली भी थी। तीनों घर से ही योजना बनाकर चली थी कि एक साथ पेड़ से लटककर फांसी लगाएंगे। जो बाद में भाग आई। इसकी तस्दीक भी हुई थी जब घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ के नीचे एक रस्सी व एक कपड़ा भी मिला था।

चर्चा है कि इस पेड़ पर दो अन्य ग्रामीण भी खुदकुशी कर चुके हैं

दरअसल वह तीसरी किशोरी इन सहेलियों के साथ खुदकुशी करने की कसम खाकर गई थीं। इसकी जानकारी इस मामले की जांच कर रहे मऊ थाने के दरोगा को भी दी गई है। दो सहेलियों की खुदकुशी का कारण तीसरे दिन भी कुछ समझ में नहीं आया।

गांव में शोक व्याप्त है। मृतका शिवदेवी व सविता के परिजन बेहद दुखी हैं लेकिन उनकी मौत के कारण के बारे में पूछने पर बगली झांकने लगते हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि इस पेड़ पर दो अन्य ग्रामीण भी खुदकुशी कर चुके हैं। एक की गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन

एक लड़की की दो महीने बाद शादी होनी थी

किशोरियों के पड़ोसियों ने बताया कि एक की शादी दो महीने बाद होनी थी। जिससे तीनों सहेली चिंतिंत थी। तीनों ने आपस में बातचीत की थी कि उनकी शादी भी उसी गांव में हो तो ठीक है जिससे वह सब एक साथ रहें। इस मामले में थानाध्यक्ष श्याम प्रताप ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। कुछ ऐसी ही बातों की जानकारी हो रही है। जिसमें पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें