यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम तहसील के राजघाट पर शनिवार सुबह स्नान करने गईं दो युवतियां डूब गईं। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है। युवतियों के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने युवतियों की तलाश के लिए 10 गोताखोरों को लगया है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार ज्योति (19) पुत्री सुनील पाल और मेनका (20) पुत्री कामता प्रसाद पाल जफरपुर थाना बिलग्राम निवासी हैं।