फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दो लड़कियों एक साथ लगाया मौत को गले, गांव में हो रहीं तरह-तरह की चर्चाएं

Wed, 24 Apr 2019 06:47 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पेड़ से बुधवार की शाम को दो किशोरियों के शव लटके मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


 

मऊ थानाक्षेत्र के कटैयाखादर गांव के पास एक पेड़ से बुधवार की शाम को दो किशोरियों के शव लटके मिलने पर हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही भारी पुलिस बल व सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शव पेड़ से नीचे उतारे। दोनों किशोरी निषाद बिरादरी की हैं और सहेलियां हैं। परिजन व पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है लेकिन इसके पीछे किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं मिल रही। 

कटैयाखादर निवासी ननकउना निषाद व गिरधारी निषाद ने बताया कि उनकी बेटी शिवदेवी (17) व सविता (15) दोनों सहेलियां थीं। आसपास ही घर होने से अक्सर दोनों साथ रहती थीं। बुधवार दोपहर दोनाें घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से लगभग एक किमी दूर आम के बगीचे में एक ही पेड़ पर दोनों के शव लटके देख सभी भौचक रह गए। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सीओ इश्त्यिाक अहमद समेत मऊ थानाध्यक्ष श्याम प्रताप व रैपुरा थानाध्यक्ष अरुण पाठक पूरी टीम के साथ पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों शव नीचे उतारे गए। 

विज्ञापन


 सीओ के अनुसार दोनों किशोरियों ने रस्सी से गले में फंदा बनाया था। प्रथम दृष्टया यह पूरी तरह खुदकुशी लग रही है। परिजनों ने भी अभी कोई और कारण नहीं बताया है। खुदकुशी का कारण भी समझ में नहीं आ रहा है। दोनों सहेलियां थीं। फिलहाल पुलिस सभी संदिग्ध बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें