फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में अखिलेश बोले- भाजपा ने देश को बांटने का काम किया, बंटवारा करने वालों को दोबारा मत आने देना

Wed, 24 Apr 2019 01:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी के हरदोई जिले पहुंचे। यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा व मिश्रिख से बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी के समर्थन में जनसभा की। अखिलेश ने अपने संबोधन में सबसे पहले समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी गर्मी और भरी दोपहर में आप लोग यहां आए ये बड़ी बात है। इस स्नेह का सदैव आभारी रहूंगा। 
विज्ञापन


जनसभा हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गयी। यहां भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश बोले कि आज देश नाजुक स्थिति में है। भाजपा के लोगों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। कभी जाति धर्म को बांटने का काम किया तो कभी बांटो और राज करो। यहीं काम अंग्रेज करते थे। 
विज्ञापन


अखिलेश बोले कि हम बांटने नहीं आप का गठबंधन चाहते हैं। देश का बंटवारा करने वालों को अब दोबारा मत आने देना। महागठबंधन ही महापरिवर्तन लाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें