फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिलिंडर लेकर घर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की कार की टक्कर से मौत

Mon, 13 Apr 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा/शिवली। शिवली थाना क्षेत्र के मैथा स्टेशन से अलियापुर रोड जाने वाले मार्ग पर कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोस्तों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर किया गया था। रविवार को दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनहोनी पर परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

रूरा थानाक्षेत्र के बलेथा गांव निवासी राजू सिंह परिहार रनियां की एक फैक्टरी में काम करते हैं और यहीं पर आंबेडकर नगर वार्ड में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को उनका बेटा रवि सिंह परिहार (22) रनियां चिटिकपुर निवासी साथी हरिओम (21) के साथ मड़ौली गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर लेने के लिए आया था। दोनों बाइक से शाम पांच बजे के करीब एजेंसी से होकर वापस रनियां लौट रहे थे। जैसे ही मैथा स्टेशन से अलियापुर रोड की तरफ पहुंचे तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार व बाइक के परखच्चे उड़ गए। रवि और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी शिवली पहुंचाया था। यहां से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रविवार शाम चार बजे रवि का शव पैतृक गांव बलेथा आया तो मां विभा सिंह व छोटे भाई आदित्य व विवेक का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हरिओम का शव रनियां लाया गया। यहां मां अनीता देवी भाई, गोविंद, बहन पूजा बिलखते रहे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना शिवली थानाक्षेत्र के मैथा पेट्रोल पंप के पास की है। दोनों के पोस्टमॉर्टम कानपुर में हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

......................
परिवार की जिम्मेदारी संभाले था हरिओम
बेटे की मौत पर पिता रामकृष्ण, मां अनीता, बहन पूजा बदहवास रहे। रोते, बिलखते हुए पिता ने बताया कि बेटा एक बर्तन की दुकान पर परिवार की जिम्मेदारी संभाले थे। उसकी नौ पहले लालपुर के पास महाराजपुर में शादी तह हुई थी। वरीक्षा और गोदभराई का कार्यक्रम हो चुका था। शादी तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें