फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आग से 10 किसानों की 18 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 13 Apr 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के पितानपुरवा गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 10 किसानों की 18 बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने निजी नलकूप चलाकर आग बुझाई। बाद में फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

पितानपुरवा गांव में शाम चार बजे गेहूं की फसल में लपटें उठने पर किसानों ने शोर मचाया। इस पर लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। हवा चलने से आग बढ़ गई। कुछ किसानों ने निजी नलकूप चलाकर आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान किसी ने दमकल को भी सूचना दे दी। इधर करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग काबू की जा सकी। बाद में फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल अजय वर्मा और राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
आग से अनिल व उदयनारायण की तीन-तीन बीघा फसल जल गई। संदीप, अरविंद की डेढ़-डेढ़ बीघा और अरविंद कुमार की ढ़ाई बीघा फसल जली। वहीं, रामऔतार व संदीप की करीब दो-दो बीघा फसल जल गई। कुलदीप की एक बीघा से अधिक और अमर सिंह व कुलदीप कुमार की आधा-आधा बीघा से अधिक फसल जली है। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट मिलने के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें