फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूले दो दोस्त, एक की लाश कमरे में पंखे पर तो दूसरे की गूलर के पेड़ पर मिली

Fri, 20 Sep 2019 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के काकादेव स्थित एक फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक के बाद एक दो फांसी पर लटकती हुईं लाशें मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शवों को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


दीपक के पिता ने बताया कि सुबह दीपक के फोन न उठाने पर उन्होंने फैक्ट्री के गार्ड सुरेश को फोन किया जो सुबह की शिफ्ट में रहता है। सुरेश ने फैक्ट्री पहुंच कर दरवाजा खटखटाया पर काफी देर तक न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला।

इसपर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। सिक्योरिटी रूम के पास पहुंचते ही पुलिस को दीपक का शव पंखे के कुंडे में झूलता हुआ मिला। कुछ दूरी पर ही गूलर के पेड़ पर उसके दोस्त सचिन की भी लाश टंगी थी। दीपक के परिजनों ने अग्यात लोगों पर हत्या कर शव लटकाने की बात कही है। दीपक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार हूं। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें