फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों की ठंड लगने से मौत!

Tue, 15 Nov 2016 10:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अपने खेत की रखवाली कर रहे थे
विज्ञापन
उरई जालौन थाना व कस्बा कदौरा में रविवार की रात खेत की रखवाली करते समय ठंड लगने से दो किसानों की हालत बिगड़ गई। इसमेें एक किसान की खेत पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की जिला अस्पताल हमीरपुर में मौत हो गई। 
विज्ञापन

कदौरा के मोहल्ला हवेली निवासी छवि लाल (68) अपने खेत की रखवाली करने के लिए रविवार की रात खेत पर गया था। वहां उसे देर रात 11 बजे ठंड लग गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह घर आया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हमीरपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। 
हवेली मोहल्ले के ही राजाराम खटीक 69 वर्ष भी अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। देर रात इनको भी ठंड लगने के कारण हालत बिगड़ गई। मोबाइल पर उसने परिजनों को सूचना दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई। एक ही रात में दो किसानों की मौत से मोहल्ले में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें