फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कुआं: बांदा में जहरीली गैस ने ली दो किसानों की जान, बचाने उतरे खेत मालिक की भी मौत

Fri, 21 Aug 2026 06:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

Banda News: बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। खराब मोटर का पंखा ठीक करने कुएं में उतरा बटाईदार किसान लालू (40) अचेत होकर गिर गया। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे खेत मालिक कृष्ण कुमार त्रिपाठी (45) भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
Two Farmers Die of Toxic Gas - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं में बड़ा हादसा हो गया। बोर में खराब मोटर का पंखा ठीक करने कुएं में उतरे बटाईदार किसान की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे खेत मालिक की भी सांसें रुक गईं। पुलिस ने ऑक्सीजन के सहारे एक ग्रामीण को कुएं में उतारकर दोनों को बाहर निकलवाया। अस्पताल में एक किसान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मोटर ठीक करने उतरे थे बटाईदार किसान

अजीतपारा गांव निवासी शिवनारायण सिंह के खेत में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बोर में लगी मोटर का पंखा खराब हो गया था। गांव का बटाईदार किसान लालू (40) मोटर ठीक करने के लिए कुएं में उतरा। करीब 15 फीट नीचे बने बोर के चैंबर के पास पहुंचते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा।

बचाने उतरे खेत मालिक की भी गई जान

लालू को कुएं में अचेत पड़ा देखकर खेत मालिक कृष्ण कुमार त्रिपाठी (45) उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गए। कुछ ही देर में वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। काफी देर तक दोनों के बाहर न आने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने अंदर झांककर देखा तो दोनों अचेत पड़े थे, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। ऑक्सीजन लगाकर किद्दू नामक ग्रामीण को रस्सी के सहारे कुएं के अंदर उतारा गया, जिसने दोनों किसानों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी बिसंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लालू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कृष्ण कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

परिवारों में मचा कोहराम

मृतक कृष्ण कुमार के चचेरे भाई उपेंद्र ने बताया कि उनके चार पुत्र और एक पुत्री हैं। इस अचानक हुए हादसे से पत्नी लक्ष्मी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरे मृतक लालू के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों किसानों की मौत कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें