फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर भिड़े दो डंपर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर/सरैंया। इाईवे पर आमने-सामने से डंपर टकरा गये। इससे चालक और परिचालक घायल हो गये। इसके अलावा दिव्यांग महिला की ट्राई साइकिल पलट गई, जिससे वह घायल हो गई। अन्य सड़क हादसों में एक युवक घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा नाला के पास आमने-सामने से दो डंपर की भिड़ंत में एक डंपर के खलासी भरतकूप निवासी सतेंद्र (21) और चालक बड़कू (38) गंभीर रूप से घायल हो गये। उधर, दिव्यांग कृष्णा देवी (40) पत्नी अशोक कुमार शुक्रवार को खोह स्थित सेंटर में ट्राई साइकिल लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में पुलिस लाइन खोह के पास ट्राईसाइकिल पलट गई, जिससे वह घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी अंकित (20) शुक्रवार की शाम राजापुर से अपने घर बाइक से जा रहा था। बोडीपोखरी गांव के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक बाइक सहित गिर कर घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें