फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब के नशे में दो युवकों का बिजली के तारों पर स्टंट, पुलिस पहुंची तो दोनों हुए फरार

Sat, 09 Jul 2022 09:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पाली थाना क्षेत्र में दो युवक शराब के नशे में बिजली के खंभे में चढ़कर तारों पर स्टंट करने लगे। इसके चलते क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
खंभे में स्टंट करते दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शराब के नशे में धुत बिजली के तारो पर लटक रहे दो युवकों का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पाली थाना क्षेत्र में कस्बा के मोहल्ला बिरहाना का बताया जा रहा है। नगर के मोहल्ला बिरहाना निवासी गौरव और प्रेमपाल शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार दोपहर को छत के सहारे बिजली के पोल पर चढ़ गए। बिजली के पोल से गुजरे तार नगर पंचायत के है।

विज्ञापन

प्लास्टिक वायर के नीचे से बिजली की एलटी लाइन निकली है। नगर पंचायत के तार पकड़कर कर दोनो घंटो स्टंट करते रहे। गनीमत रही उस समय बिजली नहीं आ रही थी। स्थानीय लोगों ने शराबियों को उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। करीब दो घंटे बाद दोनो युवक नीचे उतर आए। इसके बाद बिजली सप्लाई चालू की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें