मृतका कविता व मृतका रक्षा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी चौराहे में सड़क पार करते समय बुुआ और भतीजी को ट्रक ने कुचल दिया, इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने में जुट गई है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा के हृदयनगर निवासी कविता (11) पुत्री श्याम अपनी भतीजी रक्षा (03) पुत्री मनीष महोबा जिले के ग्राम सूरा चौकी निवासी अपने ताऊ हरदयाल के यहां होली खेलने आई थीं।