फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट में पांच घायल, लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली

Thu, 12 Mar 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के अचलगंज में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली। घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बेहटी गोपालपुर निवासी हीरालाल ने बुधवार को होली के मौके पर डीजे लगवाया था जिसमें मोहल्ले के युवक नाच रहे थे। नाचने के दौरान गांव के ही रामसागर के पुत्र जीतू की हीरालाल से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ  से तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस जब तक कोई कार्रवाई करती उसके पहले गुरुवार सुबह रामसागर, उसका बेटा जीतू व उसकी दो बेटियों ने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ हीरालाल के घर पर चढ़ाई कर दी और दरवाजे खड़ी महिलाओं एवं पुरुषों पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया।

इसमें रामनरेश, हीरालाल, उषा, निशा एवं सावित्री घायल हो गईं। हीरालाल, रामनरेश, उषा व सावित्री की हालत गंभीर होने से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। घायल की पत्नी सुधा ने रामसागर, जीतू समेत कुरमापुुर निवासी सरवन व धन्नीपुर के बीनू के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें