फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले युवक-युवती के लिए मौत बनकर आया टैंकर, दर्दनाक हादसे से सिहर उठा परिवार

Sun, 03 Nov 2019 04:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कोतवाली क्षेत्र के महर्षि स्कूल चौराहे के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार मंगेतर युवक और युवती को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के गवरी गांव निवासी देवेंद्र यादव अपनी होने वाली पत्नी सीमा पुत्री अरुण को लेकर शहर इलाज कराने आ रहा था। तभी महर्षि स्कूल चौराहे पर पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर रोड पर गिरे। इसके बाद टैंकर दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाया था लेकिन कुचल जाने से दोनों की सांसे थम गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें