फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड और कोहरे से दो की जान गई, चार हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण कोतवाली क्षेत्र के अरौल में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी के डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिल्हौर पीएन बाजपेई ने बताया कि कन्नौज की ओर जा रही पिकअप काजीगंज हसौली गांव के समीप कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना में पिकअप चालक सलमान (30) निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार देर रात राहगीरों की सूचना पर पहुंची अरौल चौकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे मृतक को निकालकर परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं दूसरी घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई। जिसमें लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के वक्त कार के पीछे चल रही सवारियों से भरी एक बस भी कार से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार चालक गुफरान(35) निवासी, सहरसा, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई जब कि उसके साथ कार से बिहार से दिल्ली जा रहे जहूर, अकरम, संजय, कलीमुद्दीन घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में बस सवार यात्रियों को दुर्घटना में खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सीएचसी बिल्हौर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक चालक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें