फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच जिले में पहुंची 7820 कोरोना वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
वैक्सीन बॉक्स को लेकर जाते डीएम, सीएमओ व एसपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर कानपुर। कोरोना वैक्सीन गुरुवार की दोपहर दो बजे सीएमओ कार्यालय पहुंच गई। मंत्रोच्चारण के बाद डीएम और सीएमओ ने वैक्सीन को कोल्डचेन कक्ष में रखवाया। फिलहाल पहले चरण के लिए कोविशील्ड की 7820 वैक्सीन की डोज पहुंची है। 16 जनवरी को सबसे पहले कोविड-19 ड्यूटी में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए सीएमओ कार्यालय से 6400 सरकारी व प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मियों की सूची शासन को भेजी गई थी। दोपहर बाद कानपुर से कोरोना वैक्सीन की 7820 डोज सीएमओ कार्यालय भेजी गई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की डोज सबसे पहले उन स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी। जिन्होंने कोविड-19 के दौरान ड्यूटी की थी। जिले में कोल्डचेन के लिए बेहतर व्यवस्था की जा चुकी है। कोल्डचेन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पहले दिन सौ स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।
जिला अस्पताल व दो सीएचसी में लगेगी वैक्सीन
कानपुर देहात। जिले में तीन अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से पहले चरण की वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा। जिला अस्पताल, झींझक व पुखरायां में वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला अस्पताल में लगने वाली वैक्सीन का भंडारण अकबरपुर सीएचसी में किया जाएगा। तीन अस्पताल में 15 जनवरी को वैक्सीन भेज दी जाएगी। पहले दिन 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डा दिनेश चंद्र ने बताया कि कोरोना वैक्सीन जिले में आ गई है। 16 जनवरी से जिले के तीन अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। वैक्सीन के लिए कोल्डचेन की बेहतर व्यवस्था है। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें