उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के राजापुर थाना अंतर्गत तिरहार क्षेत्र के खोपा गांव में जहरीली शराब पीने से एक ही बिरादरी के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि निवर्तमान प्रधान समेत तीन की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। पूरे मामले में एसपी अंकित मित्तल ने थाने के बीट प्रभारी दरोगा समेत दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
जिस परचून की दुकान से देशी शराब खरीदी गई थी, उसमें ताला लगाकर शराब की पेटियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। खोपा गांव में शनिवार की शाम को कुछ लोग एक किसान के खेत में बैठकर भुने चने के साथ शराब की पार्टी कर रहे थे। यह देशी ब्रांड की शराब गांव के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान से खरीदी गई थी।