यूपी के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा डायवर्जन मोड़ पर भारी वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है।
हथगाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी रोहित उर्फ शिव बहादुर (22) अपने चचेरे भाई विकास (20) पड़ोसी अजय गौतम (21) के साथ शहर के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात शादी समारोह में शामिल होने आए थे।