फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांदा में जेलर समेत दो डिप्टी जेलर सस्पेंड, मुख्तार अंसारी के मामले में लावरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई

Sun, 24 Mar 2024 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: एम्बुलेंस केस में मुख्तार अंसारी को गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा। वकील के माध्यम से जज को प्रार्थना पत्र भेजकर उसने बांदा जेल में अपनी जान को खतरा बताया।
विज्ञापन
बांदा जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के मामले में लापरवाही बरतने पर जेलर और दो डिप्टी जेलरों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

इस दिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। उसी दिन मुख्तार अंसारी ने अदालत में खुद को जहर देने की साजिश की आशंका जताई थी। मुख्तार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को लाने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने के कारण दोनों अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। बता दें कि एम्बुलेंस केस में मुख्तार अंसारी को गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा। वकील के माध्यम से जज को प्रार्थना पत्र भेजकर उसने बांदा जेल में अपनी जान को खतरा बताया। पत्र में लिखा कि 19 मार्च को मुख्तार अंसारी को जो भोजन दिया गया था।

विज्ञापन

मुख्तार ने कहा-बांदा कारागार में उसकी जान को खतरा है
उसमें कोई विषैला पदार्थ मिला हुआ था। इसे खाने के बाद वह बीमार हो गया था। हाथ-पैर की नसों में तेज दर्द उठने लगा और हाथ पैर ठंडे होने लगे। पत्र में यह भी लिखा है कि मुख्तार की हालत ऐसी हो गई थी, जैसे उसकी मौत हो जाएगी। मुख्तार ने कहा कि बांदा कारागार में उसकी जान को खतरा है। इसलिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर उसका इलाज कराया जाए। बांदा के डिप्टी जेलर ने भी कोर्ट में हाजिर होकर मुख्तार अंसारी के बीमार होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें