फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां रेल हादसा: जांच की आंच से रेलवे के दो विभागों में ठनी 

Fri, 25 Nov 2016 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुखरायां ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीर
विज्ञापन
इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे की जांच की आंच से बचने के लिए बोगियों और पटरियों की देखरेख करने वाले विभागों में ठन गई है। यदि ट्रैक में कमी आई तो दुर्घटनास्थल के करीब के रेल खंड की निगरानी से जुड़े अफसर और गैंगमैनों पर कार्रवाई होगी। जबकि बोगी में कमी निकली तो कई जोन और मंडलों के बड़े अफसर और कर्मचारी भी जद में आएंगे। इसी कारण रेलवे के मेकैनिकल और इंजीनियर विभाग में ठन गई है।
विज्ञापन


पुखरायां में बुधवार को दुर्घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के जांच करने के बाद आम लोगों के बीच ही मेकैनिकल और इंजीनियरिंग विभाग के रेलवे अफसर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते दिखे। सूत्रों के मुताबिक दोनों अफसरों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट में एक दूसरे की कमियां और गल्तियां दर्शायी हैं। इनके अफसरों और कर्मचारियों के दर्ज बयानों में परस्पर विरोधाभास है। मेकैनिकल विभाग के अधीन बोगियां और पटरियों से संबंधित इंजीनियरिंग विभाग है। पुखरायां में चीफ मेकैनिकल इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) और प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर आलोक रंजन के बीच जांच के दौरान इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई है।

दरअसल, अभी तक हुई कार्रवाई में झांसी डिवीजन के कैरिज एंव वैगन और इंजीनियरिंग विभाग के पांच इंजीनियर ही निलंबित हुए हैं। अभी छोटे स्तर के कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है और किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है। जांच में बोगियों की गुणवत्ता और कमी की तरफ जांच जाने से कैरिज एंड वैगन विभाग और कार्यशाला के इंजीनियरों से भी पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें