फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त इंदौर-पटना एक्सप्रेस के सिर्फ 78 यात्री बीमा के पात्र

Fri, 25 Nov 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे की तस्वीर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त इंदौर-पटना एक्सप्रेस के मात्र 78 यात्री बीमा के पात्र हैं जो बीमा राशि के लिए दावा कर सकते हैं। बीमा के पात्र 78 यात्रियों में से दुर्घटना में पांच की मौत हो चुकी है। आईआरसीटीसी के अनुसार, 19 नवंबर के लिए बुक कराए गए टिकटों में से 209 यात्रियों ने यात्रा बीमा के विकल्प को चुना था। इनमें से 128 यात्री बीमा का दावा करने के पात्र थे जिनमें से 50 लोगों ने टिकट निरस्त करा दिया था।
विज्ञापन


इस तरह से मात्र 78 यात्री बीमा का दावा करने के योग्य बचे। बीमा के लिए दावा कर सकने वाले यात्रियों में से पांच की मौत हो चुकी है। इनमें से सात मामले चोट और अस्पताल में भर्ती के जबकि आठ मामले मामूली चोट के हैं। गौरतलब है कि 20 नवंबर को हुई ट्रेन दुर्घटना में 150 लोगों की मौत हो गई थी।

यात्रियों को दी गई बीमा योजना में मौत या स्थायी पूर्ण विकलांगता होने की स्थिति में यात्री या उसके परिवार को 10 लाख रुपये की राशि, स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 7.5 लाख, अस्पताल खर्च के लिए दो लाख रुपये तक की राशि और अन्य विशेष परिस्थितियों के लिए 10 हजार रुपये की राशि का प्रावधान है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों में से 32 रॉयल सुंदरम, 14 श्रीराम और 32 आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनियों के तहत बीमा प्राप्त करेंगे। हादसे में मारे गए पांच लोगों की बीमा राशि कंपनियों द्वारा पास कर दी गईं हैं और वे दावे के औपचारिक निपटान के लिए पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें