होटल लैंडमार्क में गुजरात लॉयन्स टीम का इस तरह हुआ स्वागत
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैच खेलने के लिए गुजरात लॉयन्स की टीम सोमवार को शहर पहुंची। होटल लैंडमार्क में टीम का पारंपरिक अंदाज में तिलक लगाने के बाद फूल देकर स्वागत किया गया। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के होटल पहुंचते ही पहले से मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया। जडेजा ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, उनसे हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाई। होटल लैंडमार्क में सबसे पहले पेसर प्रवीण कुमार ने इंट्री मारी। इसके बाद रविंद्र जडेजा, एरोन फिंच, ड्वेन स्मिथ, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक, मनप्रीत गोनी आदि खिलाड़ी पहुंचे।हालांकि कप्तान सुरेश रैना टीम से अलग शाम को होटल लैंडमार्क पहुंचे।
अभी तक नहीं बिके टिकट
कानपुर पहुंची गुजरात लॉयन्स की टीम
गुजरात लाइंस टीम के प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने से कानपुर शहर के दर्शकों में आईपीएल का क्रेज कम हो गया है। सोमवार को जब टीम बस से होटल पहुंची तो एक भी दर्शक स्वागत के लिए मौजूद नहीं था जबकि पहले मैचों में आने वाली टीम के इस्तकबाल के लिए लोग होटल के बाहर भीड़ लगाए रहते थे। अभी तक मैच के सारे टिकट भी नहीं बिक सके। जबकि पिछले आईपीएल में कुछ महंगे टिकट को छोड़ कर सभी टिकट शुरुआत में ही बिक गए थे।
दिल्ली के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी
स्टेडियम का निरीक्षण करते अधिकारी
बुधवार को होने वाले मैच के लिए 15 सौ रुपये वाले टिकट अब भी बुक माई शो पर उपलब्ध हैं। जबकि आईपीएल 2016 में खेले गए मैचों से तुलना की जाए तो नजारा बिल्कुल अलग था। तब तीन हजार रुपये से ज्यादा कीमत के ही कुछ टिकट बचे थे। सस्ते टिकट तो दो दिनों में ही समाप्त हो गए थे। गुजरात व दिल्ली के बीच मैच में दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा। दिल्ली के अब तक 11 मैचों में आठ अंक हैं। दिल्ली को प्ले ऑफ की दौड़ में रहने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी होगा।
तीन महीने में बदली जहीर खान की भूमिका
ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की भूमिका तीन महीने में बदल गई। 26 जनवरी को ग्रीनपार्क में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में जहीर खान कमेंटेटर थे, 10 मई को होने वाले आईपीएल मैच में वे खिलाड़ी के रूप में ग्रीनपार्क में नजर आएंगे। जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान हैं।
ग्रीनपार्क में रिकॉर्ड नहीं बेहतर
ग्रीनपार्क में जहीर खान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। जहीर ने यहां पर तीन एक दिवसीय मैच खेले हैं और दो विकेट ही ले पाए हैं। वहीं दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में दो विकेट लिए हैं।