दो दिनों में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विवि में नौ जुलाई, रविवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा की नीतियों को तय करने, एनआईआरएफ, क्यूएस रैंकिंग में नाम अंकित करने और नैक में ए-प्लस प्लस ग्रेड पाने के लिए मंथन होगा। नई शिक्षा नीति प्रभावी होने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा होगी।
ये विशेषज्ञ हुए हैं शामिल
कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अनिल कुमार नासा (सदस्य सेक्रेटरी एनआईआरएफ, नई दिल्ली) ने संस्थान को रैंकिंग के मानक बताए। इस दौरान डॉ. छम्मू कृष्ण शास्त्री (अध्यक्ष, इंडियन लैंग्वेज कमेटी नई दिल्ली), प्रो. अश्विन फर्नांडिस (रीजनल डायरेक्टर एंड सीईओ-मिडिल ईस्ट, नार्थ अफ्रीका, साउथ एशिया-क्यूएस रेटिंग दुबई), डॉ. कुलदीप सिंह (विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक्स एकेडमिक हेड शामिल हुए।
इसके अलावा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर), डॉ. के रमा (पूर्व सलाहकार नैक बेंगलुरू), प्रो. संजीत सिंह (प्रति कुलपति चंडीगढ़ विश्वविद्यालय), हिमानी सूद (वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ विश्वविद्यालय), डॉ. टीजी सीथाराम (चेयरमैन एआईसीटीई नई दिल्ली), डॉ. पंकज मित्तल (जनरल सेक्रेटरी एआईयू नई दिल्ली) और डॉ. योगेश सिंह (कुलपति यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली) आदि मौजूद रहे।