फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत

Thu, 07 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर शुभारंभ करतीं प्राचार्या प्रतिमा पुरी। - फोटो : नवोदय विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर शुभारंभ करतीं प्राचार्या प्रतिमा पुरी।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। राजीवपुरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 84 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा पुरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया। कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने उप्र के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। प्रधानाचार्य ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा, लखनऊ, वाराणसी, हरिद्वार की सात टीमों में 42 छात्र और 42 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। हरिद्वार के पूर्व वर्ष के राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी नवजीत ने सभी प्रतिभागियों को सद्भावना से खेलते हुए अपने संकुल का नाम रोशन करने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में उपप्रधानाचार्य रोहित सिंह राठौर, डॉ. सुभाषचंद्र, सुषमा, अभिषेक, सलमान अहमद और आर्यन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें