फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैनपुर ग्रिड उपकेंद्र में दो सीटी फटी, एक-एक घंटे के अंतराल में की गई आपूर्ति

Wed, 23 Sep 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर ग्रिड उपकेंद्र में 63 एमवी ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने से दो सीटी फट गई। देर रात सीटी बदलीं जा सकीं। इधर अकबरपुर उपकेंद्र के तीनों फीडरों से एक-एक घंटे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति की गई। मंगलवार शाम को स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

जैनपुर स्थित 132 केवी ग्रिड उपकेंद्र में लगे 63 एमवी ट्रांसफार्मर से अकबरपुर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार शाम करीब पांच बजे ग्रिड उपकेंद्र का पॉवर ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने पर दो सीटी फट गई। इससे अकबरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। देर रात करीब दस बजे सीटी बदली गई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि ग्रिड उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर का लोड कम रखने के लिए अकबरपुर उपकेंद्र के माती, अकबरपुर व बाढ़ापुर फीडरों की बिजली एक-एक घंटे के अंतराल पर चलाई गई।
यह सिलसिला मंगलवार शाम करीब चार बजे तक चला। एक-एक घंटे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति से अकबरपुर में करीब आठ हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। ग्रिड उपकेंद्र के जेई अशोक राम ने बताया कि सोमवार शाम को सीटी फुंक गई थी। यह खामी दुरुस्त करा ली गई। पॉवर ट्रांसफार्मर भी अब सामान्य तरह से काम कर रहा है। एसडीओ अकबरपुर रवी प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम तक नगर के तीनों फीडर बारी बारी से चलाए गए। अब बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें