फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus update: घाटमपुर-पनकी के दो कोरोना संदिग्ध हैलट में भर्ती, दिल्ली-पुणे से आए हैं कानपुर

Mon, 13 Apr 2020 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के हैलट में भर्ती हुए दो कोरोना संदिग्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना को लेकर रेड जोन घोषित घाटमपुर क्षेत्र से एक और कोरोना संदिग्ध रोगी को रविवार को हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस रोगी में जुकाम, बुखार, खांसी और सांस मेें दिक्कत जैसे लक्षण हैं। इसके अलावा पनकी के रहने वालेे एक और कोरोना संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


इन दोनों रोगियों के दूसरे राज्यों में जाने की हिस्ट्री है। घाटमपुर का रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति 24 मार्च को पुणे से लौटा है। इसके बाद उसमें फ्लू के लक्षण उभर आए। सांस में दिक्कत बढ़ने पर हैलट मेें भर्ती किया गया है। इसके अलावा पनकी का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति 14 मार्च को दिल्ली से लौटा है।

वह डायबिटीज, हाइपरटेंशन का भी रोगी है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद इन रोगियों का सैंपल लिया गया। हैलट केे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सचान ने बताया कि दोनों रोगियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। फ्लू ओपीडी में दोपहर तक 36 रोगियों नेे स्वास्थ्य की जांच कराई। इनके अलावा कानपुर देहात का कोरोना संदिग्ध युवक का इलाज हैलट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें