मकनपुर चौराहे पर पैदल मार्च के लिए तैयार खड़ी फोर्स
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर। मकनपुर-इलियसापुर में 18 सितंबर को हुए बवाल के बाद डर और भय के चलते बाजार बंद होने की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम बिल्हौर, प्रभारी सीओ ने पुलिस फोर्स व पीएसी संग इलाके में पैदल मार्च कर सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए दुकानें खोलने की अपील की।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बिल्हौर पीएन सिंह, बिल्हौर के प्रभारी सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर प्रयाग नारायण बाजपेई, ककवन विषधन चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप सहित पीएसी की दो टुकड़ियों ने 18 सितंबर को हुए विवाद के बाद हालात को सामान्य करने और लोगों को सुरक्षा और संरक्षा का अहसास दिलाने को पैदल मार्च किया। गली-गली घूमकर अफसरों ने लोगों से दुकानें खोलने और काम पर जाने की अपील कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं कई लोगों ने अफसरों से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और आरोपितों के फोन आने और निपट लेने की धमकी देने की बातें भी बताईं, इस पर अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं कई लोगों ने मुख्य आरोपियों की अभी तक धरपकड़ न होने से जल्द ही मकनपुर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की बात कही है।
पैदल गश्त करते एसडीएम व पुलिस-पीएसी के जवान- फोटो : DEHAT