राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कानपुर के पांडुनगर में सात और आठ मई को बड़े स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो बड़ी कंपनियां चार सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर करेंगी।
संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि एसपीएम ऑटो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में छात्रों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर नौकरी देगी। सैलरी 14000 रुपये प्रति माह होगी। कंपनी सात मई को इंटरव्यू लेगी। छात्रों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी।