फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मुठभेड़ करके पकड़ा गया है। उसके एक के पैर में गोली लगी है। दोनों के पास से तीन बंडल 33 केवी का बिजली का तार, पांच पंखे, दो कटर, एक पिकअप आदि बरामद किया गया है। वहीं साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक आरोपी भारतीय किसान यूनियन भानू युवा गुट कन्नौज का जिलाध्यक्ष है।
विज्ञापन


चौबिया पुलिस सोमवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप चौपला बंबा की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो पिकअप में बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली थानाध्यक्ष चौबिया के बांए हाथ में लगी। आरोपी पिकअप को कर्री चौकी की ओर लेकर भागने लगे। तिरखी तिराहे के पास घेराबंदी करके आरोपियों को घेर लिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें एक गोली अभिषेक (22) निवासी मेंहदेपुर गांव, जिला कन्नौज के बाएं पैर में लगी। पिकअप के मालिक सुशील कुमार (45) निवासी ग्राम रामपुर वैजु थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को चौपला अंडर पास के पास से मंगलवार दोपहर 11:55 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि अभिषेक ने अप्रैल के पांच दिनों में ही कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसका और भी इतिहास तलाश जा रहा है। कन्नौज निवासी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने बताया कि सुशील हमारे युवा संगठन के जिलाध्यक्ष है। पुलिस की ओर से उन पर जबरन कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



यह घटनाएं स्वीकारी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों के पास से तीन बंडल 33 केवी लाइन तार, पांच पंखे, दो कटर, 2100 रुपये, एक मोबाइल बरामद किया गया है। अभिषेक ने पुलिस पूछताद में बताया कि दो अप्रैल 2025 की रात को प्राथमिक विद्यालय लाहौरी पुरा से पंखे एवं अन्य सामान की चोरी की थी। चार अप्रैल की रात प्राथमिक विद्यालय बनी कैशोपुर से एक पंखा व स्पीकर चुराया था। 04 अप्रैल को ही रात को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनी कैशोपुर से पंखे, हवा भरने की पंप चोरी किया था। दो अप्रैल की रात में ही प्राथमिक विद्यालय नगला सवी से पंखे, खेलकूद की किट एवं अन्य सामान की चोरी की थी। पांच अप्रैल 2025 की रात को हिद्दपुरा मोड के किनारे नहर के पास से 33 केवी विद्युत लाइन तार काटकर उनके बंडल बनाकर तीन बंडल चोरी किए थे। इन सभी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौबिया थानाध्यक्ष विपिन मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें