फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे तीन बच्चे, दो सगे भाइयों की मौत एक की हालत गंभीर

Tue, 10 Jul 2018 11:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे तालाब में डूब गए। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है।
विज्ञापन

 


 

इसी तालाब में डूबकर बच्चों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरखनी की है। यहां प्राथमिक पाठशाला के ठीक सामने स्थित तालाब के किनारे गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र मोहित सिंह (12) और हर्षित सिंह (8) के अलावा कामेश बाजपेई के पुत्र सूर्यांश (7) शौच के लिए गए थे। ग्रमीणों ने जब बच्चों को डूबते हुए देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।
 
 
विज्ञापन

बच्चों की मौत के बाद से सदमे में है पिता - फोटो : अमर उजाला
साथ ही गांव वालों ने डूब रहे बच्चों को तालाब से निकालने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद मोहित, हर्षित और सूर्यांश को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मोहित और हर्षित की मौत हो चुकी थी। सूर्यांश को गंभीर हालत में उसके परिजन उपचार के लिए शाहजहांपुर ले गए हैं।
 
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ शाहाबाद ममता कुरील मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि मोहित सिंह प्राथमिक पाठशाला में ही कक्षा 2 का विद्यार्थी था जबकि हर्षित सिंह और सूर्यांश विद्यालय परिसर में ही चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र पर जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें