यूपी के हमीरपुर जिले में मंगलवार सुबह अस्सी वर्षीय एक साधु के समाधि लेने की घोषणा से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। साधु को समाधि लेते देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
डेमाे पिक
हमीरपुर जिले में थाना जरिया के गोहांड कस्बे में अस्सी वर्षीय एक साधु ने जैसे ही भू-समाधि लेने की घोषणा की तो झारी मंदिर परिसर में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। साधु के कहने पर चेलों ने गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। देखते ही देखते साधु के समाधि लेने की सूचना पूरे जिले में फैल गयी। हर कोई मौके पर पहुंचने को लालायित दिखा।