:दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : :दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के भरेह-उदी मार्ग पर बुधवार दोपहर कुड़ी बाबा स्थान के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भरेह थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सीएचसी राजपुर भिजवाया। वहां से नौ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सैफई के हैवरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ भरेह थाना के हरौली बहादुरपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे लौट रहे थे। इसी दौरान चकरनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने चढ़ाई के कारण दिखाई न देने पर दूसरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार धर्मेंद्र कुमार, उनकी पत्नी रिंकी (30), बेटी दिव्यांशी (10), बेटा अर्पित (8), पिंकी पत्नी राम चंद्र (35), बेटी कामनी (18), भूरे (65) निवासी हरौली थाना भरेह और धर्मेंद्र की बुआ सीता मेड़ी इकदिल सवार घायल हो गए।
दूसरी कार में कुलदीप (38) निवासी नगला पाठक फंफूद, गयाप्रसाद (72) निवासी सेलामऊ, बेटा लाल (72) निवासी नई बस्ती मुरादगंज अजीतमल सभी लोग घायल हो गए। सीएचसी राजपुर से रिंकी देवी, धर्मेंद्र कुमार, भूरे सिंह, कुलदीप सिंह, सीता देवी, बेटालाल, कामिनी, दिव्यांसी, अर्पित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर दो कारों में आमने सामने टक्कर हुई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर भेज दिया है। वहां से नौ लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया है।