फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो भाईयों को पीटकर बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया के गांव रमपुरा ने खेत में शौच के लिए गए दो भाईयों को पीटकर बंधक बना लिया। गांव के लोगों व पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें कमरे से बाहर निकाला जा सका। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को चौकी साथ ले गई।
विज्ञापन

इंदल सिंह निवासी बीना का बेटा रोहित व अपने छोटे भाई व अन्य दो दोस्त मोनू और समीर के साथ सुबह पास के ही गांव रमपुरा में बनी पानी की टंकी के पास शौच के लिए गया था। तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने उनके खेत में शौच करने से मना किया और पीटना शुरू कर दिया। मोनू व समीर किसी तरह से मौके से भाग निकले जबकि दोनों भाईयों को उक्त लोगों ने टंकी में बने कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। मोनू की सूचना पर परिजन व वीना गांव के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें छुड़ाने का प्रयास करने लगे लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने ताला नहीं खोला। इसपर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची कर्री चौकी पुलिस ने दोनों को ताला खुलवाकर निकलवाया और दोनों पक्षों को चौकी ले गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें