फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में छत पर गई थी किशोरी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 2 लड़कों ने किया दुष्कर्म

Sun, 27 Jan 2019 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सोमवार की रात छत पर कपडे़ उठाने गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 


बिधूना कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी रात में बूंदाबांदी के चलते छत पर पड़े कपड़े उठाने गई थी। इसी दौरान पड़ोस के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपने कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुन वह और गांव के लोग दौड़े। इस पर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकले।

पिता ने बेटी से दुष्कर्म करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें